एक बल्ब जलाने पर 12 हजार रुपये का बिल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एक बल्ब जलाने पर 12 हजार रुपये का बिल

 


ग्रामीणों ने की राज्य सरकार से मामले की जांच करने की मांग

नगांव। एक तरफ कोरोना महामारी ने आम आदमी की आजीविका को प्रभावित किया है वहीं एक बिजली का बल्ब जलाने के बदले बारह हजार रुपये का बिल आने से ग्रामीण बेहद परेशान हो गये है।


यह विसंगति गांव के एक-दो घर का नहीं है बल्कि, 120 लोगों के मौजूदा बिल में देखने को मिली है। कोरोना महामारी के बीच अत्यधिक बिजली बिल देखकर गांव वाले परेशान हो गए हैं । यह घटना नगांव जिला के कलियाबार सर्किल के देउपानी मांडू गांव में सामने आई है। गांव में रहने वाले 120 परिवार अब सदमे की स्थिति में हैं। मकान में एक बिजली का बल्ब जलाने के बदले भारी भरकम बिल आई है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा बिल सात हजार से लेकर 38 हजार रुपये तक का बिल आया है।


मांडू गांव के लोगों ने नगांव जिला के बिजली विभाग कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन विभाग की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में अकेले रहने वाली एक बुजुर्ग महिला अपने घर में सिर्फ एक बल्ब जलाती है, उसका बिल 12 हजार रुपये आया है। गांव में निवास करने वाले दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों ने सरकार से आह्वान किया है कि इस बिल का भुगतान करना उनके बस की बात नहीं है। ग्रामीणों ने सरकार से इस मामले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह पता लगाना जूरी है कि आखिर क्या कारण है कि ग्रामीणों का बिल अत्यधिक आया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें