निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। पूर्व मंत्री डॉ अर्धेंदु कुमार डे की धर्मपत्नी माया डे (76) का आज प्रातः निधन के समाचार से उनके शुभचिंतकों, परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। मृदुभाषी मिलनसार, धर्म परायण माया देवी अपना जीवन ईश्वर सेवा में व्यतीत किया। वे रामकृष्ण मिशन, शारदा संघ, इस्कॉन आदि धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई थी। उन्होंने भागवत गीता के प्रचार हेतु 1000 भागवत गीता धर्म परायण लोगों में वितरित किया। होजाई में इस्कॉन मंदिर की भूमि उन्होंने दान की। वही होजाई के रायकाटा अंचल के बच्चों हेतु माया देवी प्राइमरी विद्यालय की स्थापना। वे गौ सेवा व जरूरतमंदों की सेवा करने में विश्वास करती थी। दान-पुण्य दिखाकर कभी नहीं करती थी। इसके अलावा वह अच्छी कवियत्री थी। उनका अंतिम संस्कार होजाई के शांतिवन में उनके एकमात्र पुत्र अनिरुद्ध ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से संपन्न किया। वे अपने पीछे पति, पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। उनके निधन पर प्लेबॉय स्पोर्ट्स क्लब के सचिव कमल दत्त, असम नागरिक मंच के सचिव विजय चक्रवर्ती, होजाई गर्ल्स कॉलेज के अध्यापक डॉ पीयूष नंदी, युवा व्यवसाई राजेश केजरीवाल,मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा के अध्यक्ष प्रदीप सुरेखा व सचिव रमेश मुंदड़ा, होजाई पौरसभा के पूर्व अध्यक्ष विशंभर खोघ, अमरचंद दे, सामाजिक कार्यकर्ता अजय घोष, अशोक केजरीवाल, जयप्रकाश गुप्ता,भगवान सेन, शंकर मालाकार, नूर अहमद, विशिष्ट व्यवसाय बाबुल शाह आदि ने दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। उल्लेखयोग्य है, उन्होंने 1966 में अपने विवाह के पूर्व नर्स के रूप में सरकारी अस्पताल में 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की थी।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें