रविन्द्र तोदी
धुबड़ी। धुबड़ी में आज कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल की बेलगाम ढंग से बढ़ रही कीमतों को लेकर शासनाधिष्ठ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा नारेबाजी की। शहर के झगडापाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने कांग्रेस कर्मीयों ने सरकार विरोधी व मुल्य वृद्धि स्लोगन से सजे तख्तियां हाथों में लेकर कतारबद्ध होकर प्रतिवाद किया। कांग्रेस कर्मीयों ने पेट्रोल डीजल की कीमतें तुरंत कम करो सरकार, नरेंद्र मोदी हाय हाय,हिमंत विश्व शर्मा हाय हाय आदी नारे भी लगाए। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को गरिबों व आम लोगों की दुश्मन बताया। तथा हर हाल में बढ़ी किमते वापस लेने व महंगाई को नियंत्रित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के ग्रामिण इकाई के अध्यक्ष मोकबुल हुसैन,नगर इकाई के अध्यक्ष लखि नारायण रजक, कांग्रेस के जिला मिडिया प्रकोष्ठ के चैयरमेन काजी महमुदल हसन के अलावा तमाम नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें