प्रकृती के संरक्षण का हर संभव प्रयास करें: राजीव उपाध्याय
जयपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीतांबरा फाउंडेशन के तत्वाधान में पर्यावरण के प्रति अलख जगाने का कार्य पीतांबरा फाउंडेशन के संस्थापक राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में किया गया। इस अवसर पर पीतांबरा प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश जी ने बताया की राजस्थान में सीकर, पलसाना, झुंझनू, चंदवाजी, सांचौर, जोधपुर एवं जयपुर व उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ एवं लखनऊ में सघन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। पीतांबरा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने बताया की पीतांबरा फाउंडेशन लगातार पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यक्रम आयोजित करते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पर वार्ड संख्या 116 के पार्षद सुलतान भाई द्वारा एक पार्क में जिम का उद्घाटन भी किया। पीतांबरा फाउंडेशन के पदाधिकार श्री राजकुमार जी, मोहित जी, कंचन जी, राजकुमार तेवतिया जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें