अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया के विधायक तथा असम के पूर्व मंत्री भवेश कलिता ने जीवन अनुपम नामक एक स्वयंसेवी संगठन द्वारा आयोजित जागरूकता बैठक में भाग लिया। इस मौके पर नई पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए संस्था द्वारा अपनाएं गए विभिन्न कार्यक्रमो का उल्लेख किया गया। विधायक भवेश कलिता ने कहा कि युवा पीढ़ी को घातक नशीले पदार्थों से मुक्त कराने के लिए न केवल प्रशासन ही बल्कि जनता को भी इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रंगिया महकमा के साथ- साथ राज्यभर में नशा के खिलाफ जागरूकता और नशा करने वाले सभी युवाओं के लिए परामर्श की व्यवस्था की जाएगी। इस जागरूकता बैठक की अध्यक्षता पांडूरी जिला परिषद के सदस्य और उक्त स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष लिटन कलिता ने की। इस मौके पर रंगिया महकमा की पुलिस अधिकारी मृगाक्षी डेका, समाजकर्मी दिनेश महंतो, ज्येष्ठ पत्रकार मुकुल कलिता, अखिल कामरूप जिला छात्र संगठन के उपदेस्टा हेमंत दास, रंगिया थाना के प्रभारी रतन दास सहित बहुत से ज्येष्ठ लोग उपस्थित थे। स्वेच्छासेवी संस्था के सचिव पंकज डेका ने बताया कि आगे भी इस संस्था द्वारा जानलेवा नशीले प्रदार्थों को खत्म कर प्रभावित युवाओं का पुनर्वास किया जाएगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें