पूजा माहेश्वरी
नगांव। पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए रोटरी एवम् रोटरेक्ट क्लब ऑफ नगांव ने आज विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम नगांव के मोरीगांव सिंडीकेट के पास निर्मित किए गए नए डिवाइडर पर आयोजित हुआ। वृक्षारोपण समारोह के मुख्य अतिथि नगांव सदर के विधायक रूपक शर्मा थे। विधायक रूपक शर्मा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
रोटरी एवम् रोटरकैट क्लब ऑफ नगांव ने डिवाइडर के बीच 30 रॉयल पॉम पेड़ लगायें जो नगांव जिला के मोरिगांव सिंडीकेट को आकर्षित बनाने में मददगार होगा। रोटरेक्ट और रोटरी क्लब ऑफ नगांव ने लगाए गए सभी पौधों के रखरखाव का जिम्मा भी लिया है।
विधायक रूपक शर्मा ने कहा कि रोटरी और रोटरेक्ट क्लब समय समय पर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते रहता है और मैं उनका बहुत बड़ा आभारी हूं। यह जानकारी रोटरेक्ट क्लब ऑफ नगांव के पीआरओ हर्षित मित्तल ने दी।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें