अरुणा अग्रवाल
रंगिया। रंगिया में शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गैर सरकारी संगठन प्रभाती किरण की पहल एवं उत्तर कामरूप वन समंडल के सहयोग से 31 नम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारों पर वृक्षारोपण किया गया। उसके पश्चात उन्होंने रंगिया महाविद्यालय प्रांगण में आम, ब्लैकबेरी, कृष्णाचुरा, आंवला आदि के पौधें लगाए। कार्यक्रम के दौरान संगठन द्वारा लोगों को मुफ्त पौधे वितरित कार्यक्रम किये गये। इस अवसर पर प्रभाती किरण के सचिव पंकज बोड़ो ने कोविड के दौरान वर्तमान में हो रही ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं हमें हमेशा पर्यावरण के बारे में सोचना चाहिए नयी पीढ़ी को हमें इसके लिए जागरूक करना चाहिए। पेड़-पौधें लगाने से ही हमे शुध्द वायु प्राप्त हो सकती है। जिससे हम जीवित रह सकते है। इस मौके पर रंगिया महाविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ हितेश बर्मन प्रभाती किरण के अध्यक्ष ध्रुवज्योति शर्मा, सचिव पंकज बोड़ो तथा कई युवक युवतियों ने कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम में भाग लिया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें