गुवाहाटी। गुवाहाटी के बोरझार स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार उत्तर पूर्व में दक्षिणी मानसून का प्रवेश हुआ है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में बरसात होती रहेगी।
रविवार को क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक संजय अनिल शाह ने बताया कि गत दो वर्षों से यह मानसून 10 जून को पूर्वोत्तर में प्रवेश करता था। लेकिन, इस बार 06 जून को ही उत्तर पूर्व में प्रवेश किया है। जिसकी वजह से आज से तीन दिनों तक असम, मेघालय, अरुणाचल, मिजोरम नगालैंड, मणिपुर में बरसात होगी। असम सहित पूर्वोत्तर कई इलाकों में हल्की बरसात होगी। आने वाले तीन दिनों तक असम सहित पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में भारी बरसात होने की संभावना है। (हि.स.)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें