गोलाघाट में आज मंत्री चंद्र मोहन पटवारी का दौरा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में आज मंत्री चंद्र मोहन पटवारी का दौरा

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। उद्योग और वाणिज्य तथा परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी आज कोरोना के स्थिति का जायजा लेने गोलाघाट पहुंचे। गोलाघाट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से चर्चा के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि गोलाघाट में कोविड ने भयानक मोड़ ले लिया है। आज के बैठक में मंत्री ने कहा कि गोलाघाट जिला प्रशासन को जरूरत पड़ने पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है। यदि इन सात दिनों में लोग आदेश का उल्लंघन करते है तो पुनः जिले के घोषित कॉन्टेन्टमेंट जोन की अवधि को बढाने के अलावा कोई विकल्प नही रहेगा। आने वाले दिनों में यदि स्थिति नियंत्रण नही होती है तो कठोर लोक डाउन की प्रबल सम्भावनाये व्यक्त की है मंत्री चन्द्र मोहन पटवारी ने। इस मौके पर कृषि मंत्री अतुल बोरा, विधायक बिश्वजीत फुकन , पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार के अलावा अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें