गोलाघाट: किराना एवं सब्जियों के दुकानों में उमड़ी भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट: किराना एवं सब्जियों के दुकानों में उमड़ी भीड़

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट जिले में बढ़ते कोरोना मामलो के मद्देनजर 13 जुलाई से सम्पूर्ण लोक डाउन कर दिया गया था जिसके तहत दवाई और दूध केंद्रों को छोड़कर बाकी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। ऐसे में निरंतर 3 दिनों तक सभी कुछ बंद रहने के बाद बीते कल जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने आज 1:00 बजे तक किराने सब्जी एवं फल आदि की दुकानों के खोलने में ढील देने के बाद गोलाघाट नगर में आज विभिन्न दुकानों में स्थानीय लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी । मालूम हो 13 जुलाई को भी अचानक से संपूर्ण लॉकडाउन दिए जाने के बाद कई लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि ऐसा कुछ होने वाला है किसी को भी मालूम नहीं था । इन 3 दिनों में हालांकि कोरोना के सक्रिय मामलों में कुछ हद तक गिरावट आई है पर जिले में अभी भी दैनिक तौर पर 200 से भी अधिक सक्रिय मामले पाए जा रहे है तो ऐसे में ये चिंता का विषय हैं। हालांकि गोलाघाट जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम के साथ कोरोना के विरुद्ध जंग में टीकाकरण के माध्यम से अथक प्रयास जारी रखी हुई है और प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग कोविड के टीके लेते नजर आ रहे हैं। 


वही दूसरी और गोलाघाट के कुछ व्यापारी इन दिनों बिना अनुमति से मिश्रित व्यापार करते नज़र आ रहे है और क़ई लोग बिंदास आगे से शटर बन्द कर पीछे के रास्ते से व्यापार कर रहे है, जिससे अन्य प्रतिद्वंदी व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसे पीड़ित व्यापारी ने जिला प्रसाशन और यूनाइटेड तथा असम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आला अधिकारी से विनम्र अनुरोध किया है कि नियमो का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध उचित कदम लेवे। इस सम्बंध में कुछ बुद्धिजीवियो ने सुझाव दिया है कि पीड़ित व्यापारियों के लिए भी नियम उल्लंघन करने वाले अन्य व्यापारियों के विरुद्ध गोपनीय तरिके से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मुहैया कराई जानी की सुविधा दी जानी चाहिए । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें