गुवाहाटी। नगर निगम प्रशासन ने एक सूचना जारी कर गुवाहाटी में स्थाई रूप से हुक्का बार बंद करने का निर्देश दे दिया है। निगम आयुक्त देवाशीष शर्मा ने गत शुक्रवार को आयोजित नगर निगम की एक सभा में यह फैसला लिया। इससे पहले कोविड-19 के चलते गत 5 जून को अस्थाई रूप से नगर में होटल,रेस्टोरेंट्स बंद होने के साथ-साथ हुक्का बार को भी बंद कर दिया गया था। इसके अलावा नगर निगम की सूचना अनुसार पंजीयन किए गए बेंडर ही तंबाकू, सिगरेट की बिक्री कर सकेंगे। यह फैसला भी कल आयोजित सभा में राज्य के स्वास्थ्य विभाग के तंबाकू नियंत्रण सेल के सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया। नगर निगम ने सभी तंबाकू व सिगरेट विक्रेताओं को अपना नाम जल्द ही पंजीयन कराने का आदेश भी जारी किया है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें