गुवाहाटी: अपहरण की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: अपहरण की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

 


गुवाहाटी। गुवाहाटी के चांदमारी थाना क्षेत्र के बीजी यार्ड में दीपक दास नामक व्यपारी से पैसे की मांग के अलावा अपहरण किए जाने की कोशिश का मामला सामने आया है।


घटना के संबंध में दीपक दास ने नूनमाटी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। व्यापारी दीपक दास ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रविवार की रात को भोजन करते समय इस्लाम अली और गणेश राजवंशी नामक दो लोग उसके पास पहुंचे। दोनों ने पहले पैसे की मांग की जिसके बाद मारपीट कर अपहरण करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता से दीपक दास का इस्लाम और गणेश अपहरण नहीं कर सके। घटना के संबंध में दीपक द्वारा नूनमाटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें