असमिया चलचित्र "दिठकोत हेराल सापोन" को मिला एक और सम्मान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असमिया चलचित्र "दिठकोत हेराल सापोन" को मिला एक और सम्मान

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। रिलीज होने के पूर्व से ही एक के बाद एक सम्मान पाने में सक्षम हुआ है मानकप्रिया प्रोडक्सन बेनर पर निर्मित असमिया चलचित्र "दिठकोत हेराल सापोन"। इस चलचित्र को 'लिफ्ट ऑफ ग्लोबल नेटवर्क' इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2021 के मुख्य कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। चलचित्र के निर्माता अजीत बर्मन ने बताया कि महोत्सव आयोजन समिति ने ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। यह चलचित्र पहले ही टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। साथ ही कई अन्य पुरस्कार भी जीते हैं। मालूम हो कि यह चलचित्र गत 23 अप्रैल को असम के दस सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली था। परंतु कोविड महामारी के संक्रमण को देखते हुए यह स्थगित रखा गया है। इस चलचित्र की कहानी  रुद्रकांत शर्मा की है। पटकथा संवाद और निर्देशन पंकज पल्लव शर्मा द्वारा किया गया है। इस चलचित्र का निर्माण अजीत बर्मन ने किया है।


फिल्म में मुकुल दास, पंकज पल्लव शर्मा, नीलोत्पल शर्मा, दिगंत कुमार नाथ, द्विजेंद्र शर्मा, प्रांजीत शर्मा, दीपू काकती, रुद्र शर्मा, ज्योतिर्मय कलिता, राजीव काकोती, रिंटू कलिता, रितुमनी, मोहन कलिता, गोपाल, राकेश, प्रदीप बोरा, विद्याकांत, तीर्थरंजन, परेश चन्द्र बरदलै, मिराजुल इस्लाम, फारूक हुसैन, मजीबुर रहमान, प्रणव कुमार दत्त, प्रणव ज्योति कलिता, इनामुल इस्लाम, दीपेन शर्मा, मदन बर्मन, नृपाल बर्मन, धरनी बर्मन, कुलेन डेका, दिलजीत बर्मन, गंगाधर बर्मन, डॉ प्रणव कुमार शर्मा, निर्मल दास, हरिस तालुकदार, रामचरण भराली, कन्दरपेश्वर शर्मा, यादव कलिता, उज्वल डेका, संजीव भागवती, राजेश मौर, बिपुल तालुकदार, कौशिक, भवेश डेका, मनी बोरा, कविता सैकिया, दीपाली तामुली, रिमझिम बोरा, रिमझिम सैकिया, ईभोलीना, मयूरी, जोनाली चक्रवर्ती, भनिता शर्मा, बरषा, बर्नाली, गीतांजलि, मीनू भड़ाली, यमुना डेका, दीपा भट्ट, पंखी बोरा, पल्लवी सहरिया, लभीता, आइजनी डेका, जयश्री, लीचा, परिश्मिता, आनंदिता, अश्वजया, छन्दानिका बर्मन, बर्नाली फूकन, भायोलिना कश्यप, बनश्री, धनश्री, वृतिषा, आरियन प्रियम, हिमान ज्योति, भृतुवि कश्यप, अर्पित, प्रासचुर्ज, ज्योतिरादित्य और जर्जिया मेधी ने अभिनय किया है।


फिल्म का संगीत और गीत अपूर्वा बेजबरुवा और अजीत बर्मन के हैं।  गायक अनिमा चौधुरी, सुकन्या गोस्वामी, देवर्चना कश्यप और अजीत बर्मन का है। आवह संगीत अबनी रंजन पाठक का है। कहानी रुद्रकांत शर्मा की है।  लक्ष्मी नाथ और सदा हालोय द्वारा फिल्माया गया है तथा मेकअप अंजू कलिता का है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें