इतिहास के पन्नों मेंः 22 जुलाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

इतिहास के पन्नों मेंः 22 जुलाई

 


तिरंगे से जुड़ा खास दिनः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सफर में 22 जुलाई 1947 राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा एक यादगार दिन है। इसी दिन संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अंगीकार किया। तीन रंगों वाली क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज की परिकल्पना पिंगली वेंकैया ने की थी। इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियां हैं जिसमें सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत और नीचे हरे रंग की पट्टी है। सफेद पट्टी के मध्य गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें 24 आरे हैं जो इस बात का प्रतीक है कि भारत निरंतर प्रगतिशील है। चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसका रूप सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह है। राष्ट्रध्वज भारत की एकता, शांति और समृद्धि को दर्शाता है।


अन्य अहम घटनाएंः

1731ः स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।


1918ः भारत के पहले कुशल पायलट इंद्रलाल राय की प्रथम विश्वयुद्ध के समय संदन में जर्मनी से हुए युद्ध में मौत हुई।


1981ः भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एपल ने कार्य करना शुरू किया।


1988ः अमेरिका के पांच सौ वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध के बहिष्कार की प्रतिज्ञा ली।


2001ः शेर बहादुर देउबा नेपाल के प्रधानमंत्री बने।


2003ः इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटों की मौत।


2012ः प्रणब मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```