डॉ. मुखर्जी का जन्मः 06 जुलाई 1901 को एक संभ्रांत परिवार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। विलक्षण बुद्धि के डॉ. मुखर्जी ने 22 वर्ष की उम्र में एमए की परीक्षा पास की और 24 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने। वर्ष 1939 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। राजनीतिक तौर पर महात्मा गांधी और कांग्रेस की नीतियों से उनका गहरा मतभेद था।
देश की स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले मंत्रिमंडल में एक गैर कांग्रेसी मंत्री के रूप में उन्होंने वित्त मंत्रालय का काम संभाला। लेकिन 1950 में उनका मोहभंग हो गया और नेहरू सरकार की नीतियों के खिलाफ मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर संसद में विरोधी पक्ष की भूमिका का निर्वाह करने लगे। एक देश में दो झंडे और दो निशान उन्होंने स्वीकार नहीं किया और कश्मीर का भारत में विलय का प्रयास उन्होंने शुरू कर दिया। 8 मई 1953 को उन्होंने जम्मू कूच किया और राज्य की सीमा पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी।
अन्य अहम घटनाएंः
1885ः महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
1892ः दादाभाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले पहले अश्वेत और भारतीय बने।
1935ः तिब्बती समुदाय के 14वें धर्मगुरु दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म।
1947ः सोवियत संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण शुरू।
1986ः भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
2002ः चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें