नेशनल पेपर बैग दिवस पर लियो क्लब ऑफ नगांव ने कार्यक्रम आयोजित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नेशनल पेपर बैग दिवस पर लियो क्लब ऑफ नगांव ने कार्यक्रम आयोजित किया

 


पूजा माहेश्वरी


नगांव। नेशनल पेपर बैग दिवस का लियो क्लब ऑफ नगांव ने आयोजन कर बच्चों को पेपर बैग बनाने के गुर सिखाए और यह संदेश देने की कोशिश की कि प्लास्टिक की थैलियों की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए लाभदायक है। लियो क्लब ऑफ नगांव ने उक्त कार्यक्रम रविवार को सदौ असम ग्राम्य पुथिभराल संस्था के परिसर में उन अनाथ बच्चों के साथ मनाया जो सदौ असम ग्राम्य पुथिभराल संस्था के शिविर में रहते हैं। एक दिवसीय उक्त कार्यक्रम में बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ पेपर बैग बनाने के गुर सीखे। बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेकर काफी उत्साहित नजर आए और उन्हें कुछ नया सिखने को मिला। लियो क्लब ऑफ नगांव ने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट और मिठाई का वितरण भी किया । इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चैयरमेन थी लियो राधिका अग्रवाल, लियो विधि दादलिका और लियो शिखा जैन। लियो क्लब ऑफ नगांव ने के जनसंपर्क अधिकारी निकुंज दादलिका ने बताया कि इस तरह का आयोजन में एक शिक्षा भी होती और बच्चों के लिए मनोरंजन भी जो बच्चों के मानसिक विकास में सहायक होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें