मूल्य वृद्धि के खिलाफ राज्य भर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मूल्य वृद्धि के खिलाफ राज्य भर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

 


शिवसागर। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह शिवसागर जिला के नाजिरा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को अत्यावश्यक सामानों के दामों में हो रहे इजाफे को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


नाजिरा जिला विधानसभा क्षेत्र के चार जिला परिषद और दो पौर सभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाने पीने के सामानों के पैकेट, गले में खाने के सामानों की माला पहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल सहित रोजमर्रा की जिंदगी में व्यवहार होने वाली सामानों का दाम लगातार बढ़ रहा है। बावजूद केंद्र और राज्य सरकार मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।


प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाए। महंगाई की मार सबसे ज्यादा आम लोगों पर पड़ रही है। प्रदर्शन के बाद नाजिरा ब्लॉक कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें