रुपसी: हवाई सफर तो हुआ सस्ता पर एयरपोर्ट तक पहुंचना हुआ महंगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रुपसी: हवाई सफर तो हुआ सस्ता पर एयरपोर्ट तक पहुंचना हुआ महंगा

 


रविन्द्र तोदी

धुबड़ी-रुपसी के बीच नहीं हैं सुलभ परिवहन सेवा, नीजी वाहनों पर निर्भर यात्री

धुबड़ी जिला प्रशासन से व्यवस्था ग्रहण करने की मांग

धुबड़ी। जिला मुख्यालय शहर धुबड़ी से उड़ान पकड़ने के लिए रुपसी एयरपोर्ट तक जाने हेतु सुलभ यातायात वाहन की समुचित व्यवस्था न होने से यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जितना किराया हवाईजहाज में सफर करने का है, लगभग उसी के आसपास धुबड़ी से रुपसी की महज 20 किमी की दूरी तय करने के लिए यात्रियों को चुकानी पड़ रही है। ऐसे में रुपसी एयरपोर्ट रिवाईवल एंड डिमांड कमेटी ने इस संबंध में असम सरकार व जिला प्रशासन से ध्यान देने की गुहार लगाई है। तथा सुलभ मुल्य पर आवागमन हेतु व्यवस्था ग्रहण करने की मांग की है।कमेटी की तरफ से ज्योतिर्मय चक्रवर्ती ने आज यहां बताया कि रुपसी से सफलतापूर्वक नियमित उड़ान सेवा चल रही है। चुंकी धुबड़ी जिले का मुख्यालय व ऐतिहासिक शहर है। ऐसे में धुबड़ी शहर से गौरीपुर होते हुए रुपसी एयरपोर्ट तक सुलभ मुल्य पर सीधी बस अथवा वाहन की व्यवस्था निहायत आवश्यकता बन गई है। जो कि फिलहाल नहीं है। और इसके कारण शहरी आम यात्री को रुपसी से फ्लाईट पकड़ने के लिए शहर से एयरपोर्ट जाने तक 500 से 800 रुपए तक बतौर वाहन किराया चुकाना पड़ रहा है।वहीं कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विमल ओसवाल ने बताया कि रुपसी से नियमित उड़ान सेवा काफी सफल साबित हो रही है। तथा कमेटी एयरपोर्ट तक सीधी मिनी बस अथवा वाहनों की व्यवस्था व किराए को लेकर संबंधित विभाग व प्रशासन से अनुरोध करेगी। ताकि यात्रियों को मशक्कत न करनी पड़े। तथा फ्लाईट की तय समय-सारणी के साथ मिलान कर धुबड़ी से रुपसी तक परिवहन की समुचित व्यवस्था की जा सकती है। मालूम हो कि कैन्द्र सरकार ने उड़ान योजना "उड़े देश का आम नागरिक" की सोच के साथ रुपसी एयरपोर्ट को चालू किया है।जिसका मकसद आम मध्यम वर्गीय लोगों को कम व किफायती मुल्य पर हवाई सफर से जोड़ना है। यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि धुबड़ी से रुपसी के बीच परिवहन की बेहतर व सुलभ व्यवस्था की बहाली के जरिए धुबड़ी के हवाई यात्रियों की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें