सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

 


नई दिल्ली। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने रविवार को आयुष मंत्री के साथ-साथ बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला।


इससे पहले बुधवार को सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया था। हालांकि, अब तक उन्होंने अपना पदभार ग्रहण नहीं किया था। उन्होंने पहले ही तय किया था कि वे रविवार को ही पदभार ग्रहण करेंगे। रविवार का दिन उनके लिए शुभ बताया गया था।


गौरतलब है कि सोनोवाल 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत आयुष मंत्रालय के गठन के बाद दूसरे आयुष मंत्री हैं। सोनोवाल असम के राजनेता हैं जो भारत सरकार में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कैबिनेट में शामिल किया है। सोनोवाल ने पहले 2012 से 2014 तक और फिर 2015 से 2016 तक भाजपा के असम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वे असम विधानसभा में विधायक और असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। सोनोवाल ने 2014 से 2016 तक भारत सरकार के खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में भी काम किया है। उन्हें 2016 के असम विधानसभा चुनाव के बाद असम के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था और भाजपा सरकार के राज्य में पहले मुख्यमंत्री बने थे। सात जुलाई, 2021 को कैबिनेट में फेरबदल के दौरान उन्हें दूसरे मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया।


सोनोवाल ने अब तक अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिसमें मुख्य रूप से 2001-04 तक असम विधान सभा के मोरान निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। 2004 में डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2005 गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त किये गये। 2006 में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सलाहकार समिति में सदस्य नियुक्त चुने गये। 20011 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य के रूप में नियुक्त किये गये। 2011 में असम प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और महासचिव के रूप में चुने गये। 2012 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चुने गये। 2014 में 16वीं लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रमुख के रूप में चुने गये।


वर्ष 2014 में लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र से संसद चुने गये। 2014 में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नियुक्त किये गये। 2016 में असम विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार घोषित किये गये। 2016 में माजुली निर्वाचन क्षेत्र से असम विधान सभा के सदस्य चुने गये। 2016 से 2021 तक असम के 14वें मुख्यमंत्री चुने गये। 2021 में माजुली निर्वाचन क्षेत्र से असम विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 2021 में भारत सरकार में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री और आयुष मंत्री चुने गये

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें