वाहनों में प्रेस, डॉक्टर, पुलिस, नगर निगम का स्टीकर लगाने वाले हो जाएं सावधान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वाहनों में प्रेस, डॉक्टर, पुलिस, नगर निगम का स्टीकर लगाने वाले हो जाएं सावधान

 


गुवाहाटी। वर्तमान कोविड महामारी संक्रमण काल में सरकारी दिशा निर्देश की हर और धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन को लोग धत्ता बताकर दिशा-निर्देशों को अनदेखा कर देते हैं। इस परिस्थिति में अति आवश्यक सेवाओं में कोई बाधा प्रदान नहीं की जाती है।जिनमें प्रेस, डॉक्टर, पुलिस ,नगर निगम के कर्मचारी, आदि भी शामिल है। फार्मेसी स्टोर को भी किसी प्रकार की बाधा नहीं है। फार्मेसी में काम करने वाले कर्मचारी भी उचित कागजात दिखाकर कर्फ्यू में भी आवाजाही कर सकते हैं। इन नियमों का कुछ लोग गलत उपयोग करने में लगे हुए हैं। कई लोगों के वाहनों में डॉक्टर, प्रेस, नगर निगम ड्यूटी, फार्मेसी ड्यूटी, आदि के स्टीकर लगाकर बेखौफ घूमते हुए नजर आते हैं। जिससे पुलिस प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।मगर अब पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है। किसी भी वाहन पर लगे स्टीकर पर संदेह होने से वे तत्काल उसकी जांच पड़ताल कर सकते हैं। ऐसे में  झूठे पाए गए मामलों में पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें