उप चुनाव की तैयारीः भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उप चुनाव की तैयारीः भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

 


बाक्सा। बाक्सा जिला के तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मटंगा स्थित पार्क परिसर में आगामी तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव की तैयारियों के लिए बुधवार को असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता ने एक बैठक में हिस्सा लिया।


बैठक में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री तथा भाजपा के तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक रंजीत कुमार दास, बाक्सा जिला अध्यक्ष राम दहाल, तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक इमानुएल मुसाहारी, बीटीआर के कार्यकारी सदस्य रनेंद्र नार्जारी, तामुलपुर परिषद निर्वाचन क्षेत्र के मनोनीत सदस्य हेमंत राभा, भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में नाउकाटा क्षेत्र की कुछ प्रमुख हस्तियां भारतीय जनता पार्टी के नीति आदर्शों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल होने वाले नये कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।


प्रदेश अध्यक्ष ने आने वाले दिनों में तामुलपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। उन्होंने सभी से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें