अमित नागोरी
गोलाघाट। नेहरू युवा केंद्र और पायनियर फाउंडेशन के संयुक्त पहल से आज गोलाघाट में दो अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहला कार्यक्रम नगर के वार्ड 10 में एक स्वच्छता पर जागरूकता अभियान चलाया गया और साफ और स्वच्छ वातावरण के बारे में विशेष रूप से जागरूकता पैदा की।
दूसरे ओर नेहरू युवा केन्द्र गोलाघाट और पायनियर फाउंडेशन ने कोविड की रोक थाम के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया जिसमें मास्क, सैनिटाइजर और हाथ के दस्ताने वितरित किए गए। दोनों कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर आयोजित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र के अरुण चक्रवर्ती तथा पायनियर फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, सचिव सुशांत शर्मा तामूली और अन्य सदस्य मौजूद थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें