गुवाहाटी। 13 अगस्त को 64वीं वाहिनी स०सी०बल, हावली के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् आजादी की 75 वें वर्षगाठ के अवसर पर फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी जवानों द्वारा प्रतिज्ञा / शपथ ली गई कि न केवल स्वयं को फिट और स्वस्थ रखगे बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय को भी ऐसा करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करेंगे तथा सभी जवानों द्वारा राष्ट्रीयगान जोश और उत्साह पूर्वक गाया गया। तत्पश्चात फिट इण्डिया फ्रीडम रन के तहत 3.2. कि.मी दौड़ का आयोजन किया जिसमें वाहिनी मुख्यालय के सभी जवानों, अधीनस्थ अधिकारी एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन 64 वीं वाहिनी मुख्यालय के द्वारा तथा भारत-भूटान सीमा पर तैनात 64 वीं वाहिनी स०सी०बल कि समवाय में भी कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखा कर किया गया । आजादी का अमृत महोत्सव के तहत् आजादी की 75 वें वर्षगाठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जैसे 8 कि०मी० वाकाथान, 20 कि०मी० साईकल रैली, मिनी मैराथन, खेल-कूद प्रतियोगिता, 5 कि०मी० दौड़, योग अभ्यास तथा वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर श्री नन्द किशोर टम्टा, कमांडेंट 64 वीं वाहिनी स०सी०बल के द्वारा बताया गया की आजादी के जश्न के साथ-साथ लोगो में फिटनेस को लेकर ग्रामीणों क्षेत्रो के लोंगो में न केवल जागरूकता फैलाएगा बल्कि विभिन्न प्रकार की बिमारियों जैसे मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, आदि से मुक्ति पायी जा सकती है। साथ ही सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती इलाके में नवयुवक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी कर रहा हैं तथा इस प्रकार के कार्यक्रम से सीमावर्ती इलाके के युवाओ में सशस्त्र बलो में भर्ती होने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर श्री संदीप पूनिया, उप-कमांडेंट, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें