असम-अरुणाचल सीमा से सटे टिंकुपानी रिजर्व फॉरेस्ट से चार उग्रवादी गिरफ्तार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम-अरुणाचल सीमा से सटे टिंकुपानी रिजर्व फॉरेस्ट से चार उग्रवादी गिरफ्तार

 


भारी मात्रा में हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद

तिनसुकिया। असम-अरुणाचल की सीमा से सटे तिनसुकिया जिला के जागुन इलाके में स्थित टिंकुपानी रिजर्व फॉरेस्ट इलाके से मंगलवार को चार उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद हुआ है।


जानकारी के अनुसार असम पुलिस और 19वीं असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में नगा विद्रोही संगठन एनएससीएन के 'केवाईए' समूह के साथ ही ईस्टर्न नागा नेशनलिस्ट गोवर्मेंट (ईएनएनजी) के चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया है। उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों के साथ विस्फोटक बरामद किया गया है।


पुलिस ने बताया कि नौ अगस्त की रात से 10 अगस्त की शाम तक टिंकुपानी रिजर्व फॉरेस्ट में यह कार्रवाई विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर की गई थी।


गिरफ्तार उग्रवादियों एनएससीएन और ईएनएनजी कैडरों की पहचान ओसा गांगसा, पुमला पांचाल, पंगलांग गंगचा और जंगटोली पटादम के रूप में हुई है। छापामार टीम ने पूछताछ के दौरान उनके द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर तलाशी ली और उन्हें एक खास जगह से छिपाये गये हथियारों को बरामद किया गया। उग्रवादियों के कब्जे से सुरक्षा बलों ने 3 एमक्यू-81 असॉल्ट राइफलें, 294 राउंड जिंदा कारतूस, 7 मैगजीन, 3 मोबाइल फोन के साथ ही टार्च, बड़े आकार के चाकू, पासपोर्ट, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैग, सेना की वर्दी समेत अन्य आपत्तिजनक सामान शामिल है। गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उग्रवादियों और जब्त हथियार को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें