अमित नागोरी
गोलाघाट। असम सरकार की वित्त और समाज कल्याण मंत्री तथा गोलाघाट की विधायिका अजंता नियोग ने केंद्रीय सरकार के ध्वजावाही योजना जल जीवन अभियान के तहत गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र के जनस्वास्थ्य कार्यकारी सँगमण्डल के अंतर्गत वाटिंग पाइप जल आपूर्ति योजना से नल के माध्यम से घर - घर पानी की सेवा की व्यवस्था का शुभारंभ किया।
जल आपूर्ति योजना के संदर्भ में हुई बैठक में मंत्री श्रीमती नियोग ने कहा कि जल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी जल जीवन अभियान के अंतर्भुक्त है और प्रथम स्तर पर 20 हज़ार लोग इस सुविधा से लाभान्वित होंगे । दूसरे चरण में भी इस योजना के तहत करीब 20,000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जल जीवन अभियान के तहत क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं की मरम्मत व देखरेख की जिम्मेदारी पंचायतें उठाएगी। उन्होंने कहा कि पाइप जलापूर्ति योजना के तहत हर परिवार को जलापूर्ति की जाएगी । वही 39 करोड़ रुपये के व्यय से निर्माणधीन मेगा योजना के अधीन धनश्री नदी के पानी से पदुमोनी उन्नयन खण्ड के अधीन 14 गाँव पंचायत के प्रत्येक परिवारों को आर्सेनिक युक्त जल आपूर्ति किया जाने की बात मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 6 मंडलो का काम पहले ही पूरा हो चुका है और शेष मंडलो का काम पूरा होने के बाद इस योजना के तहत जलापूर्ति शुरू की जाएगी। मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों से ऐसी योजनाओं के अस्तित्व के लिए जिम्मेदारी से काम करने का आह्वान किया, और कहा कि जलापूर्ति योजनाएं न केवल सरकार की संपत्ति हैं वर्ण बल्कि लोगो की संपत्ति हैं।
उन्होंने पंचायतों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र की जलापूर्ति योजनाओं की सुबह-शाम व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें। मंत्री ने यह भी टिप्पणी की कि पंचायत की पूंजी की एक उचित राशि पेयजल पर खर्च की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोलाघाट जिले के साथ-साथ पूरे राज्य में चाय बागानों के लोगों को निशुल्क शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना बजट में ली गई है। उन्होंने कोविड की मौजूदा स्थिति में सभी से सतर्क रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। मंत्री ने पंचायतों के प्रतिनिधियों को कोविड के लिए बंद पड़े सार्वजनिक प्रतिष्ठानो को धीरे-धीरे सेनीटाइज़ करने का भी निर्देश दिया।
बैठक की अध्यक्षता वाटिंग गाँव पंचायत की सभानेत्री इला गोगोई की अध्यक्षता में आयोजित सभा मे जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा, जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी, जिला परिषद के धीराज दास, जनस्वास्थ्य कार्यकारी विभाग के अभियंता उपेंद्र सिंह और अन्य प्रशासनिय अधिकारी उपस्थित थे।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें