गोलाघाट पुलिस का अभियान जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट पुलिस का अभियान जारी

 


अमित नागोरी


गोलाघाट। गोलाघाट पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार, अतिरिक्त अधीक्षक अंजन पण्डित, डी एस पी माधूर्जय बरुवा के नेतृत्व वाली टीम जिले के विभिन्न स्थानों में अवैध शराब , ड्रग्स के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रही है। 


जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को बोगिजान थाना के फलनगनी में 60 लीटर अवैध शराब नष्ट किया। कमरगाव थाना के बोसापठार में 50 लीटर अवैध शराब और 3 किलो लाली गुड़ नष्ट किया। वही बोकाखात थाना के बोरसापोरी चाय बागान में 30 लीटर अवैध शराब नष्ट किया। 


दूसरी और कोविड प्रोटोकोल भंग करने वालो के विरुद्ध भी पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। इस दौरान 84,000 रुपये जुर्माना के तौर पे जिले के विभिन्न अंचल में पुलिस ने चलान किया। इस दौरान 9 लोग को कोविड नियम भंग किये जाने के कारण और 15 वाहन जब्त करने की खबर है।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें