देश में 12 साल से बड़े बच्चों के लिए वैक्सीन कोवोवैक्स अक्टूबर में होगी लॉन्चः अदार पूनावाला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

देश में 12 साल से बड़े बच्चों के लिए वैक्सीन कोवोवैक्स अक्टूबर में होगी लॉन्चः अदार पूनावाला

 


नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने शुक्रवार को कहा कि सीरम की कोवोवैक्स अक्टूबर के पहले हफ्ते तक भारत में लांच होगी। ये वैक्सीन 12 साल से बड़े बच्चों के लिए भारत आएगी।


उन्होंने आगे कहा कि अगले साल की पहली तिमाही में 12 साल से कम आयु के बच्चों के लिए भी वैक्सीन लांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के उत्पादन में फंड की कमी नहीं है और भारत सरकार सीरम इंस्टीट्यूट को पूरा सहयोग दे रही है।


उन्होंने बताया कि देश में हर महीने 13 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ कोविशील्ड के उत्पादन को बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए अदार पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन के उत्पादन में सरकार का पूरा सहयोग दे रही है। वैक्सीन के उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में कोशिश तेज की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें