गोलाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर बैठक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पर बैठक

 


अमित नागोरी 


गोलाघाट। 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर  गोलाघाट जिला उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ की अध्यक्षता में बैठक हुई। 


बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों  के अलावा पुलिस प्रशासन, अर्धसैनिक बलों, गैर सरकारी सामाजिक संगठनों और प्रमुख हस्तियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कोविड की परिस्थिति को देखते हुए वर्तमान कोविड के दिशानिर्देशों के पूर्ण अनुपालन में स्वाधीनता दिवस के आयोजन करने की बात कही जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा ने । दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को औपचारिक रूप से समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारी सौंपी गयी।


बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु का कोई व्यक्ति जिसने कोविड के दोनों टीके ग्रहण कर लिये है, वो दिवस में भाग ले सकेगा।  बैठक में जिले के 4 स्वतंत्रता सेनानियों के घर-घर जा कर उनका अभिनन्दन करने का भी निर्णय लिया गया। 


बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।  कोविड महामारी के मद्देनजर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करने का भी निर्णय लिया गया।


सभा मे जिला उन्नयन आयुक्त अरपा बगलरी, जिला परिषद के धीराज दास, पुलिस अधीक्षक डॉ रोबिन कुमार, सी आर पी एफ 142 के द्वित्य कमान अधिकारी नीरज कुमार सिंह और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें