ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी
देशवासियों से एकजुटता बनाकर देश की अखंडता की रक्षा करने का किया आह्वान
लखीमपुर। हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति ने आज लखीमपुर जिला सरकारी पेंशनर भवन के कार्यालय में कोरोना से संबंधित सरकार द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अखंड भारत दिवस मनाया । अखंड भारत दिवस के इस पावन अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता हिंदू युवा छात्र परिषद के लखीमपुर जिला समिति के अध्यक्ष जुगमोज्योति दत्ता ने की। अध्यक्ष जुगमोज्योति दत्ता एवं जिला समिति के साधारण संपादक घोनोकांतो बोरा (रूपम) ने भारत माता की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर सभा का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संगठन के सांगठनिक संपादक लीखक महंतो, जून पातिर, कार्यालय संपादक भास्कर गुहाई, इत्यादियो ने सभा को संबोधित करते हुए अपने अपने मंतव्य रखें। अपने भाषण में उन्होंने सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश की अखंडता की रक्षा हेतु समर्पण भाव से देश हित में कार्य करने का आह्वान करने के साथ-साथ उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि सन 1876 से सन 1971 के मध्य अखंड भारत को षड्यंत्रकार्यों ने षड्यंत्र रच कर नौ खंडों में विभाजित कर खंडित कर दिया था। उन्होंने देशवासियों से देश हित में आवाहन करते हुए कहां की जिस भारत देश के नाम मात्र से प्रत्येक भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है उस भारत देश को किसी भी कीमत पर अब और अधिक खंडित होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने देशवासियों को सतर्क करते हुए कहा कि आज भी ऐसी देश विरोधी ताकतें देश के अंदर और देश के बाहर पनप रही है जिनका मात्र एक ही उद्देश्य है की वह किसी भी कीमत पर भारत देश के टुकड़े टुकड़े कर सके। देश के अंदर और बाहर पनप रही देश विरोधी ताकतों के षड्यंत्र को ना काम करने के लिए हिंदू युवा छात्र परिषद की लखीमपुर जिला समिति ने प्रत्येक देशवासियों को देश की अखंडता की रक्षा करने हेतु एक्कृति होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहां की हमारे देश भारत को खंडित करने के पश्चात जो दुष्परिणाम देशवासियों के सामने आए हैं उससे प्रत्येक भारत वासियों को सीख लेने की आवश्यकता है क्योंकि अगर उस समय देश खंडित नहीं होता तो शायद आज टुकड़े टुकड़े गैंग को देश के टुकड़े टुकड़े करने के कहने का साहस नहीं होता । आज के इस अखंड भारत दिवस के पावन अवसर पर आयोजित सभा में लखीमपुर जिले के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा परिषद के सदर आंचलिक समिति के सहकारी साधारण संपादक अमल गोगोई के अलावा जिला कार्य निर्वाहक सदस्य बसंत सोनोवाल, संगठनिक संपादक देवब्रत दास, जिला कार्य निर्वाहक सदस्य अक्कल दत्ता, बोधाकोरा आंचलिक समिति से दिनमोनी बोरा, बोगीनदी आंचलिक समिति से विश्व बरुआ, दुर्लभ सोनोवाल, चावलधुवा आंचलिक समिति से विप्लव डेका के अलावा संगठन के अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें