सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण शिविर आरंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन गुवाहाटी शाखा का दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण शिविर आरंभ

 


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा एवं गुवाहाटी सेनेटरी एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के सयुक्त तत्वावधान में तथा गुवाहाटी पौर निगम के सहयोग से स्थानीय आसाम माहेश्वरी भवन छत्रीबाड़ी में दो दिवसीय नगर निगम ट्रेड लाइसेंस का नावनिकरण शिविर आरंभ हुवा।जिसमे 86 लाईसेंस का नवीनीकरण किया गया। शिविर उद्धघाटन सत्र समारोह के मुख्य अतिथि एंव उद्धघाटन कर्ता  पूर्वोत्तर प्रदेसिय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल एवं गुवाहाटी सेनेट्री एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गणेशमल नाहटा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। प्रान्तीय अध्यक्ष खंडेलवाल ने अपने सम्बोधन में कोरोना काल के चलते व्यापारिक यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सरकार एवम व्यापारी वर्ग के मध्य सेतू का कार्य कर इस शिविर के आयोजन की प्रशंसा की। इस शिविर को सफल बनाने मे सम्मेलन कामरूप शाखा के सचिव दिनेश गुप्ता मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सांवरमल अग्रवाल, मंत्री शंकर बिड़ला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवालका, उपाध्यक्ष सुशील गोयल, कोषाध्यक्ष रमेश चांडक, सहसचिव माखनलाल अग्रवाल, सूरज सिंघानिया प्रचार मंत्री विकाश जैन, विवेक सांगानेरीया, संजीत धूत, सुरेंद्र लढा, पवन साबू, गोपाल बजाज, एवम गुवाहाटी सेनेट्री के अध्यक्ष रमेश पारीक, सचिव शंकर बिड़ला उपाध्यक्ष विजय सर्राफ, कोषाध्यक्ष रूपेश नाहटा, विशाल चौहान एवम रवि काबरा कार्यकर्ता के रुप मे सराहनीय भूमिका रही। सुबहव10 बजे आरम्भ हुए इस शिविर में साँय  तीन बजे तक नवीनीकरण करवाने हेतु व्यापारियों का तांता लगा रहा कल भी शिविर जारी रहेगा। सम्मेलन एवं सेनेटरी के सचिव शंकर बिड़ला ने सभी साथियों का आभार करते हुए कल भी अपना सहयोग देने का आग्रह किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें