कोरोना: असम सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोरोना: असम सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश

 


गुवाहाटी। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने आज एक पत्रकार सम्मेलन में नए सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार से असम के सभी जिलों में 15 अगस्त तक सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुली रहेगी।शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। अंतर जिला यातायात 15 अगस्त तक बंद रहेगा। परिस्थिति अगर इसी तरह सुधरती रही तो 16 अगस्त से नया दिशा निर्देश जारी होगा जिसमें और अधिक छूट मिलने की संभावना। 16 अगस्त से अंतर जिला यातायात खुलने की भी संभावना। विवाह समारोह आदि में 10 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। यह नियम पहले की तरह ही जारी रहेगा। दूध ,फल, खाद्य सामग्री की बिक्री भी शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। रेस्टोरेंट, ढाबा सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, शोरूम भी शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे।


सरकारी कर्मचारी को भी टीका लेना अनिवार्य होगा। मगर व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों में यह फैसला स्व विवेक पर निर्भर करेगा। एक टीका लिया हुआ सरकारी कर्मचारी भी कार्यालय जा सकेगा। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय शाम 5 बजे तक ही खुले रहेंगे।


स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने आगे कहा कि कोविड-19 परिस्थिति काफी सुधरती नजर आ रही है। अगर इसी तरह सुधरती रही तो 16 अगस्त से काफी छूट मिलने की संभावना है। इसके लिए असम की जनता को सतर्क और सावधान रहना होगा ताकि कोविड-19 पुनः संक्रमण की ओर न बढ़ सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें