संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा स्व. बानेश्वर शर्मा राज्यिक शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा स्व. बानेश्वर शर्मा राज्यिक शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

 


अरुणा अग्रवाल


रंगिया। विशिष्ट संस्कृत पंडित बानेश्वर शर्मा की स्मृति में गत दो बर्षो से रंगिया की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा राज्यिक कृति  शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसबार कोविड महामारी के लिए सादे रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष गिरिजानन्द भट्ट द्वारा दी गयी है। उन्होंने बताया कि असम के सभी जिलों के माध्यमिक स्तर के शिक्षक इस पुरस्कार के लिए आवेदन अध्यक्ष/सचिव, संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन, मुख्य कार्यालय उमानाथ भवन, कोठोरा, डाक घर : जामतोला, रंगिया, पिन : 781365  पर आगामी 14 अगस्त के भीतर भेज सकते है। शिक्षक को अपने आवेदन के साथ अपने सफल कर्मजीवन की पूरी जानकारी भेजनी होगी, साथ ही आवेदन के साथ अपना एक फोटो संलग्न करना होगा। एक उच्चस्तरीय जांच समिति द्वारा श्रेष्ठ जन को निर्वाचित कर आगामी 5 सितंबर के दिन यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।  विशिष्ट संस्कृत विद्वान स्व. बानेश्वर देव की स्मृति में ऑनलाइन के माध्यम से आयोजित की जा रही लेख प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इसी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। आठवीं से दसवीं श्रेणी तक के छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता का विषय 'स्वास्थ्य पर अणुजीव का प्रभाव और इसके प्रतिरोध का उपाय' पर लेख 200 शब्दों के भीतर सम्पूर्ण होना पड़ेगा। प्रतियोगी लेख को अपना नाम और ठिकाना स्पस्ट रूप से लिखकर 9954293668 वाट्सएप नम्बर पर भेजना होगा। इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तारीख 14 अगस्त रखी गई है। बताया गया है कि श्रेष्ठ दस लोगों को स्व. बानेश्वर शर्मा राज्यिक शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। मालूम हो कि इसीदिन संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा आयोजित लघु चलचित्र प्रतियोगिता का भी पुरस्कार दिया जायेगा। ज्ञात हो कि गतवर्ष तालाबंदी के दौरान संगीत ग्रुप ऑफ क्रिएशन द्वारा अखिल असम स्तर ऑनलाइन एकक अभिनय प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। तालाबंदी के दौरान खाली समय में छात्रों की प्रतिभा का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता  व्यापक सफलता अर्जित करेगी। संगठन के अध्यक्ष गिरिजानन्द भट्ट और सचिव पंकज पल्लव शर्मा द्वारा यह आशा व्यक्त की गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें