उज्जैनः भगवान महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

उज्जैनः भगवान महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, हजारों श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

 


उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया है। उनके इस स्वरूप को देखने के लिए श्रद्धालु अल सुबह से मंदिर पहुंचने लगे थे। दोपहर तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।


श्रावण मास के तृतीय सोमवार को भस्मारती के बाद बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलिसला शुरू हुआ। अग्रिम बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु को भी मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नई दर्शन व्यवस्था के तहत महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सामान्य प्रोटोकाल तथा 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट की सुविधा बंद है। अग्रिम बुकिंग के आधार पर सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम को शाम 7 बजे से 9 बजे तक मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें