ब्राह्मण भवन में बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की खुराक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

ब्राह्मण भवन में बच्चों को दी गई स्वर्ण प्राशन की खुराक

 


विप्र युवा असम द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और प्रकल्प संपन्न

गुवाहाटी। वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर स्मारक समिति गुवाहाटी, आयोनेक्स्ट हेल्थ केयर, डाबर इंडिया लिमिटेड के संयुक्त  सहयोग से एवं विप्र युवा असम  के तत्वावधान में छत्रीबाड़ी स्थित ब्राह्मण भवन में जन्म से 16 साल तक के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक ओपी गुप्ता, भाजपा राज्यीक कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राष्ट्र सेविका समिति की असम प्रांत संचालिका डॉ नीलिमा गोस्वामी, वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर समिति की अध्यक्षा नीता देवी व विप्र युवा असम के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अशोक सेवदा ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस कार्यक्रम में 320 बच्चों को स्वर्ण प्राशन की खुराक दी गई। समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक उल्लास कुलकर्णी ने कहा कि विश्व में अभी तक 18 वर्ष से नीचे के बालकों के लिए रोग प्रतिरोधक टीका उपलब्ध नहीं है। इस पर अभी कई प्रयोग चल रहे हैं। परंतु अभी तक कोई सफल नहीं हुआ है। अपनी प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा में हमारे मनीषियों ने उन्हें कई प्रयोग करके मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अनेक प्रकार के रस, भस्म और आशव का आविष्कार किया। इसमे स्वर्ण प्राशन बच्चों की मेधा व स्मरण शक्ति बढ़ाने के अलावा उन की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने का एक बहुत अच्छी रसायन औषधि है। इससे कोरोना ही नहीं बल्कि हर प्रकार की बीमारी से बच्चों को बचा सकते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ दीप्ति रेखा शर्मा ने किया। विप्र युवा असम की तरफ से कार्यक्रम संयोजक अशोक सेवदा ने कहा कि स्वर्ण प्राशन से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की दृष्टि, श्रवण, पाचन व मानसिक क्षमता की बढ़ोतरी में यह खुराक लाभदायक रहेगी। विप्र युवा के इस कार्यक्रम के सह संयोजक सौरभ दाधीच और हेमंत शर्मा थे। विप्र समाज से रमेश पारीक, दिनेश पारीक, संपत मिश्र, विश्वंभर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अनुज जोशी सहित अन्य समाज बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे। इसके अलावा विप्र युवा असम के संस्थापक अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, विनायक शर्मा, आर्यन शर्मा, अंकित पारीक, सिद्धार्थ पारीक, प्रतीक मिश्र, सुमीत लत्ता, अमित लत्ता, गौरव शर्मा व अन्य कई सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। इस आशय की जानकारी विप्र युवा असम के प्रचार सचिव प्रवेश मिश्र ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें