ज्योति खाखोलिया
डिब्रूगढ़। जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स ने कल अपने प्रकल्प "हैप्पी कैलीपर" के तहत एक कैलीपर शिविर का आयोजन नगर के जालान नगर स्थित आदित्य हॉस्पिटल के आदित्य प्रोस्थेटिक्स ऑर्थोटिक्स सेंटर में डा. श्रीकांत सिकतिया के नेतृत्व ने किया। इस शिविर में चार लोगों को कृत्रिम पैर लगाए गए। इसकी प्रकल्प की प्रायोजक थी जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स की सदस्या राधिका गुप्ता धर्मपत्नी स्नेहदीप गुप्ता, ज्योति गुप्ता धर्मपत्नी अभिजीत गुप्ता, रेखा तुलस्यान धर्मपत्नी आदित्य तुलस्यान एवं बिनीता बगड़िया धर्मपत्नी पंकज बगड़िया। इस प्रकल्प के दौरान ईवीपी, एरिया सी, जेसीआई इंडिया, कविता सोनी। जोन प्रेसिडेंट अंकुर झुनझुनवाला। फर्स्ट लेडी ऑफ द जोन प्रेरणा झुनझुनवाला, जेडवीपी शीतल लोहिया, जोन कोऑर्डिनेटर गरिमा एवं जेसीआई वीक रचिता भरतिया गाड़ोदिया, कार्यक्रम संयोजक राधिका गुप्ता एवं रेखा तुलस्यान सहित अन्य सदस्याएं भी उपस्थित थी। जेसीआई डिब्रूगढ़ रॉयल्स की अध्यक्षा नेहा सिंघानिया अग्रवाल ने बतलाया कि उनके इस प्रकल्प की सभी ने सराहना की। इसमें डा श्रीकांत सिकतिया की पूरी टीम का भरपूर सहयोग प्राप्त हुवा। हम आगे भी इस प्रकार के जनसेवा के प्रकल्प करते रहेंगे। यह जानकारी डिब्रूगढ़ रॉयल्स की प्रचार सचिव रीमा खाखोलिया ने दी।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें