निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। मारवाड़ी युवा मंच होजाई शाखा की वर्ष 2021-22 की नई कार्यकारिणी समिति का गठन व शपथ विधि कार्यक्रम आज आयोजित हुआ। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष नवीन भीमसरिया, उपाध्यक्ष विनय सरावगी, सचिव आशीष अग्रवाल; सह-सचिव अभी मोर, कोषाध्यक्ष पीयूष क्याल व संजय मुरारका, सांस्कृतिक सचिव निखिल कुमार मुंदड़ा व प्रतीक अग्रवाल, ब्लड कोऑर्डिनेटर शुभम केजरीवाल, विशाल क्याल व करण पंसारी; खेल सचिव शुभम सरावगी, विक्रम भीमसरिया व मोहित क्याल; सामाजिक माध्यम के सचिव अमित झंवर व अमन केजरीवाल; भवन इंचार्ज आशीष शर्मा व रोहित शर्मा को दायित्व दिया गया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष अमित भीमसरिया को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। शपथ विधि समारोह में मंच के पूर्व अध्यक्ष रमेश मुंदड़ा, प्रदीप सुरेखा, निरंजन सरावगी, सुनील भीमसरिया, प्रवीण सरावगी व मनोज केजरीवाल मंच पर आसीन थे। शपथ विधि कार्यक्रम पूर्व अध्यक्ष रमेश मुंदड़ा ने विधि पूर्वक संपन्न करवाया जिसमें नई कार्यकारिणी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। वही मुंदड़ा ने मयुमं के वेज लगा कर नए अध्यक्ष व सचिव का सम्मान किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुंदड़ा ने कहा मारवाड़ी युवा मंच का गौरवमें इतिहास रहा है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस इतिहास को और स्वर्णिम बनाने में नई कार्यकारिणी के सदस्यगण अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने आवाहन किया की ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मचं से जोड़ कर मंच को और भी शक्तिशाली करें। सभा में उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों ने नई कार्यकारिणी को साधुवाद देते हुए मंच के उत्थान हेतु कार्य करने का आह्वान किया। वही मंच के नए अध्यक्ष नवीन भीमसरिया व सचिव आशीष अग्रवाल ने विश्वास दिलाया कि वे सबको साथ लेकर मंच हित में काम करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मंच से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ कर मंच को शक्तिशाली बनाते हुए समाज हित के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों में सहयोग करें। इस दौरान सांस्कृतिक सचिव निखिल कुमार मुंदड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे ऊपर जो विश्वास किया गया है में अध्यक्ष व सदस्यों के साथ मिलकर निष्ठा पूर्वक तरीके से अपने कर्तव्य का निर्वहन करुंगा। उन्होंने कहा कि वह वर्षों से मंच से जुड़े हुए हैं और निरंतर सामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने से मन में प्रसंता का भाव उत्पन्न होता है। गौरतलब है, आज हुए शपथ विधि समारोह की अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष संजय मुरारका ने की और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व सचिव शुभम केजरीवाल ने दिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें