गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महा अष्टमी के शुभ अवसर पर गति शक्ति मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मंच देश को व्यापकता, अनुकूलन, विश्लेषणात्मक और गतिशील होने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। लागत में कटौती होगी और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार होगा। यह योजना स्थानीय निर्माताओं को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और भविष्य के आर्थिक विकास के लिए नए रास्ते बनाने में मदद करेगी। यह रियल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला डिजिटल मंच है जिसके जरिए लाखों करोड़ों के योजनाओं को पूरी रफ्तार से लागू करने में मदद मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी असम प्रदेश के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक प्रदीप कुमार नाहटा ने कहा कि यह मंच भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक गेम चेंजर का काम करेगा। यह मंच देश के समग्र आर्थिक और ढांचागत विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस मंच के द्वारा सड़क राष्ट्रीय परियोजना और अन्य आधारभूत संरचना की हाई रेजोल्यूशन सैटेलाइट इमेज की प्राप्ति हो सकेगी।
!->
गतिशक्ति आधारभूत विकास में मील का पत्थर: भाजपा प्रोफेशनल प्रकोष्ठ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें