अमित नागोरी
राज्य स्तर पर चिकित्सालयों, स्वास्थ्य केंद्रों में नियोजित चिकित्सक को राज्य सरकार दीर्घ दिनों द्वारा प्रताड़ना को लेकर विरोध कार्यक्रम शुरू किए । ऐसे में असम चिकित्सा सेवा संस्था द्वारा सरकार के विरुद्ध आज गोलाघाट के शहीद कुशल कुंवर सिविल अस्पताल में भी विरोध प्रदर्शन करते हुए आज अस्पताल के बहीरर्विभाग का चिकित्सको ने बर्जन किया । (क) श्रेणी के चिकित्सकों द्वारा अनुमोदित चिकित्सको के नियुक्ति प्रदान किये जाने, चिकित्सको के वेतन नियमित किये जाने ; वही (ख) श्रेणी के चिकित्सकों को ग्रेड पे प्रदान आदि मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया । मालूम हो संस्था के आह्वान पर 19 अक्टूबर से विरोध प्रदर्शन चल रहा है । विरोध प्रदर्शन मांगो के पूर्ति न होने तक आगामी दिनों में भी जारी रहेगा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें