अमित नागोरी
गोलाघाट जिले के खुमताई विधानसभा क्षेत्र के नोरा कुंवर बनगाँव में दुर्गापूजा के बीच चोरी की वारदात ने लोगो की नींद उड़ा दी है । जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान अंजन बोरा के घर हुई चोरी में 2 लाख रुपये से अधिक का चूना लगाने की खबर है । एक स्कूटी , एक लैपटॉप , चार एंड्राइड फ़ोन , 15700 रुपये नकद चोरी की खबर है । लद्दाख सीमा पर कार्यरत जवान अंजन बोरा 9 अक्टूबर को अपने घर आया था ।
बीते कल महाष्टमी की पूजा देखने जाने के दरमियान अज्ञात चोरों ने अपने कारनामो को अंजाम दिया । चोरों ने जवान के परिचय पत्र के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज भी चुरा ली । अंजन बोरा ने कहा कि 17 डिग्री सेल्सियस से कम के तापमान में ड्यूटी करने और देश की सुरक्षा में तैनात के बाद भी अपने घर आने के बावजूद स्वयं के घर मे भी यदि सुरक्षित महसूस न हो तो इससे दुख की बात और क्या हो सकती है । हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें