कार्तिक बिहू के मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से पकड़ी मछली - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कार्तिक बिहू के मौके पर लोगों ने सामूहिक रूप से पकड़ी मछली



गुवाहाटी। गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर के डिगारू इलाके में लोगों ने कार्तिक बिहू (कंगाली बिहू) के मौके पर सामूहिक रूप से मछलियां पकड़ी। प्राचीन काल से चली आ रही परंपरा के अनुसार कार्तिक बिहू के दिन डिगारू के गातुवा बिल (झील) में स्थानीय लोग सामूहिक रूप से मछली पकड़ते हैं। सोमवार को भी कार्तिक बिहू के मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से मछली पकड़कर कार्तिक बिहू का पालन किया। ज्ञात हो कि कार्तिक बिहू के मौके पर किसान अपने खेतों और आम लोग अपने घर में तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाकर पूजा करते हैं। इस मौके पर किसान बेहतर फसल की ईश्वर से कामना करते हैं। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें