लखीमपुर में स्वतंत्रता सेनानी चक्रधर भुइयां का निधन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में स्वतंत्रता सेनानी चक्रधर भुइयां का निधन



ओम प्रकाश तिवारी व राजेश राठी 


राष्ट्रीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार


लखीमपुर। लखीमपुर जिले के पानी गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी चक्रधर भुइयां का कल रात्रि 10:30 बजे उनके निवास स्थान पर निधन हो गया । आज उनका अंतिम संस्कार लखीमपुर जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय सम्मान के साथ पानीगांव स्थित सामूहिक श्मशान में किया गया । 1929 के अगस्त महीने में जन्मे स्वर्गीय चक्रधर भुईयां स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ साथ एक अच्छे शिक्षक एवं समाजसेवी भी थे । 1942 में जन आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा हेतु बढ़ चढ़कर भाग लिया । कई स्थानीय अनुष्ठान प्रतिष्ठान के उन्नयन के साथ जुड़े होने के कारण वह सभी लोगों के प्रिय भी थे । 



लखीमपुर जिला उपायुक्त सुमित सत्तावन, प्रशासनिक अधिकारी भारदेश्वर दत्त, लखीमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष फनी धर बरुआ, असम राज्य मुक्तिजोद्धा सम्मेलन के राज्यक उपसभापति तथा लखीमपुर अध्यक्ष भोलानाथ नोगोरिया, के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति एवम स्थानीय लोग उनके अंतिम संस्कार के समय उपस्थित रह कर उनको अंतिम विधाई दी । स्व चक्रधर भुइयां अपने पीछे पत्नी, एक कन्या, नाती नातिन को छोड़ कर परलोक सिधार गए है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें