रविन्द्र तोदी
स्कुली बच्चों को भेंट की गई पठन पाठन की सामग्री
सहज सरल निर्भिक व्यक्तित्व के धनी रहे स्व:तोदी:बिमल ओसवाल
धुबड़ी। प्रबुद्ध शिक्षक व पत्रकार ओमप्रकाश तोदी को द्वितीय पुण्यतिथि पर धुबड़ी में शिद्दत से याद किया गया।तथा उनकी स्मृति में स्कुली बच्चों को पठन पाठन सामग्री व स्कुल युनिफॉर्म भेंट स्वरूप प्रदान की गई। ओमप्रकाश तोदी स्मृति उद्दापन समिति के सौजन्य से स्थानिय लायंस क्लब परिसर में एक दिवसीय विभिन्न कार्यसुची के तहत गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम व स्मृतिचारण सभा का आयोजन किया गया। उद्यापन समिति की अध्यक्षा डॉ प्रतिमा नियोगी द्वारा स्व: ओमप्रकाश तोदी सर की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमल ओसवाल ने माल्यार्पण किया। र्इसके पश्चात वहां उपस्थित सभी अतिथियों,छात्र, शिक्षकों विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व पत्रकारो ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ प्रतिमा नियोगी की अध्यक्षता में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि विमल ओसवाल के अलावा वरिष्ठ पत्रकार प्रणवाशिष राय,समाजकर्मी सिमुल सरकार, बतौर सम्मानित अतिथि मंचासीन थे।सभी अतिथियों को समिती की तरफ से सर्वप्रथम सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विमल ओसवाल ने स्व: ओमप्रकाश तोदी सर को सहज सरल व निर्भिक व्यक्तित्व का धनी बताया तथा उनके जीवन को सभी के लिए विशेषकर आज की युवा पीढ़ी व छात्रों के लिए प्रेरणादायी बताया। ओसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था कि चुनौतियों से भरे इस क्षेत्र में मिडीया में एक खालिपन रहा। ऐसे दौर में स्व:तोदी एक पूरक की भुमिका में रहे।जो एक अपवाद हैं। उन्होंने जीवन के पचास साल पहले छात्र फिर शिक्षक के रूप में जवाहर हिंदी उच्च विद्यालय को समर्पित कर दिए। ओसवाल ने ऐसे कर्मठ व्यक्तित्व के जीवन आदर्शों को इस तरह के स्मृति आयोजन के जरिए उभारने के लिए आयोजनकर्ताओं की भी सराहना की। इसके अलावा अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा प्रतिमा नियोगी ने स्व:तोदी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। मौके पर पत्रकार प्रणवाशिश राय,सिमुल सरकार ने भी सभा को संबोधित करते हुए सत्तर के दशक से अनवरत पत्रकारिता, सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में आजीवन क्रियाशील रहे तोदी सर के जीवन पर प्रकाश डाला।सभा का संचालन लिओ कुशल अग्रवाल ने सफलता पूर्वक किया।अंत में अध्यक्ष डॉ प्रतिमा नियोगी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया। मालूम हो कि इस अवसर पर तीस नन्हें मुन्ने बच्चों में स्मृति उद्दापन समिति की तरफ से पठन पाठन की सामग्री,स्कुल युनिफॉर्म की शर्ट आदी भेंट की गई। वहीं एक जरुरतमंद दिव्यांग युवक को नये कपड़े व नगद धनराशि भेंट स्वरूप दी गई। आयोजन को सफल बनाने में समिती के संजय सेठिया के कुशल प्रबंधन की सभी ने जमकर तारीफ की। इसके अलावा भी स्मृति उद्दापन समिति के दिपांकर मजुमदार व अन्य सदस्यों व धुबड़ी लिओ क्लब के अध्यक्ष राज मुकिम व लिओ सदस्यों की बेहतरीन भुमिका रही।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें