दयानन्द सिंह
मोरानहाट। शुक्रवार का दिन मोरान वासियों एवं मोरान प्रेस क्लब के लिए मनहूस रहा। दिल्ली स्थित इकोनॉमिक्स टाइम्स, इ.टी.मार्केट के सम्पादक विजय शंकर सैकिया की मृत्यु की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ थे तथा नोएडा मैक्स सुपर स्पेसेलिटी मे इलाजरत अवस्था में कल उनकी मृत्यु हो गई। विजय शंकर सैकिया (47)का जन्म मोरान के पास कचुमारी खोकामारा गांव में हुआ तथा प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई। तिनसुकिया कालेज से स्नातक डिग्री के बाद मोरान से जी.एल.पब्लिकेशन के द नर्थ ईस्ट टाईम के संवाददाता के रुप में कैरियर की शुरुआत की। बाद मे वे सेंटिनल और आजिर असम मे काम किया। इसी बीच वे मोरान प्रेस क्लब के सदस्य रहे। 2003 मे दिल्ली स्थित द एसियन एज मे काम शुरू किया। शिमला विश्वविद्यालय से 2006 मे मास कम्युनिकेशन मे स्नातकोत्तर डिग्री हासिल कर टाईम्स आफ इंडिया में सहसंपादक के रुप में और 2015 से ईकोनॉमिक टाईम्स के ई.टी.मार्केट के संपादक रहे। उनकी मृत्यु पर मोरान प्रेस क्लब के सलाहकार सुभित क्षेत्री, सभापति दयानंद सिंह और सचिव करुणा फूकन ,अरुणोदय के संपादक त्रैलोक्य सेतिया सहित आसूऔर अजायुछाप की मोरान आंचलिक समिति के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। असम सरकार के मंत्री जोगेन महन ने कहा कि एक होनहार पत्रकार को हमने खो दिया, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें