मोरानहाट: महासप्तमी के दिन भक्तों की भीड़ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: महासप्तमी के दिन भक्तों की भीड़



दयानन्द सिंह


मोरानहाट। शारदीय दुर्गा पूजा के महासप्तमी के दिन भक्तो की भीड़ दिखी।बाजार सजधज कर तैयार है। खिलौने के अस्थायी दुकानों में बच्चे खिलौने खरीद रहे थे। सुबह 11 बजे पुलिस प्वाइंट के पास मोरान पूजा समन्वय समिति के अस्थायी कार्यालय का उद्घाटन माहमारा के विधायक एवं असम सरकार के मंत्री जोगेन मोहन ने किया।इस अवसर पर मोरान के विधायक चक्रधर गोगोई, डिब्रूगढ़ के उपायुक्त गोपाल पल्लव झा ,मोरान और माहमारा के चक्राधिकारी डा.संगीता शर्मा और  इंडिका गोगोई ,पत्रकार सुभित क्षेत्री और त्रलोक्य चेतिया, मोरान और मोरानहाट थाना के प्रभारी उपस्थित थे। सभी ने भारत माता पूजन मे भाग लेने के बाद मोरान शिवमंदिर ठाकुर बाड़ी दुर्गा पूजा  पंडाल में पूजा अर्चना किया। पुलिस ने सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की है। लोगों मे दुर्गा पूजा के लिए जो उत्साह होना चाहिए था वह नहीं दिख रहा। अभी भी पर रही गर्मी के कारण भी दिन में लोग कम संख्या में बाहर निकल रहे हैं। महाष्टमी के दिन भारी भीड़ होने की सम्भावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें