मोरानहाट: मूर्ति विसर्जन के बाद पंडाल में हंगामा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: मूर्ति विसर्जन के बाद पंडाल में हंगामा

 


दयानन्द सिंह


मोरानहाट। विजयादशमी के दिन मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। मोरानहाट थाना अंतर्गत हिंग्रीजान चाय बागान मे दुर्गा पूजा का दूसरा वर्ष है।वैसे हिंग्रीजान की काली पूजा उपरी असम में प्रसिद्ध है। शाम को शांति जल लाने के बाद पंडाल में विधि विधान चल रहा था कि दो युवकों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी। दोनों नशे में धुत थे। गालीगलौज करते वक्त जब महिलाओं ने विरोध किया तो उनसे भीड़ गए। पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ धक्का मुक्की भी की। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आई। युवकों की पहचान आकाश प्रधान तथा महिपाल तांती के रुप में हुई। दुर्गा पूजा आयोजन समिति ने एक मामला दर्ज कराई । भाड़ी संख्या में पुरुष महिला थाने में दोनों युवकों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग मे डटे रहे। पूजा समिति के पदाधिकारियों की बातों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों युवक अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।दूसरी बात की दुर्गा पूजा के आयोजन से काली पूजा के अर्थ संग्रह पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है । लेकिन दोनों पूजा श्रमिकों और स्थानीय लोगों के सहयोग से ही होता है।विरोध करने का तरीका बिल्कुल गलत है।सबकी नजरें पुलिस पर है कि दोनों युवकों के खिलाफ कौन सा कदम उठाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें