गुवाहाटी: दु्गोत्सव पर तेयुप की चार दिवसीय निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: दु्गोत्सव पर तेयुप की चार दिवसीय निःशुल्क शुद्ध पेयजल सेवा


गुवाहाटी। पिछले 20 वर्षो की भांति इस वर्ष भी दुर्गोत्सव के पावन पर्व पर तेरापंथ युवक परिषद्‌ गुवाहाटी द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर को  शाम 5 बजे से स्थानीय फैंसी बाजार चारिआली (शनि मंदिर के सामने ) पर नि:शुल्क शुद्ध पेयजल शिवीर का शुभारंभ किया गया। स्टॉल का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के मंत्रो के उच्चारण के साथ होने के पश्चात कार्यक्रम प्रयोजक शांतिलाल खटेड़, बजरंग बैद, मालचंद सिंघी, राजकुमार फुलफगर, सुपारस मल चौरड़िया, पन्नालाल नाहटा,  अभयराज दोषी, अशोक सेठिया, सुरेश मालू,  अजय घोड़ावत एवं संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों के द्वारा फीता खोलकर किया गया। तेयुप अध्यक्ष  आशीष कोचर ने उपस्थित सभी महानुभावों, तेयुप पुर्व अध्यक्ष एवं मंत्री, अभातेयुप सदस्यों, संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों व पूरे समाज को दुर्गापूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और स्टाल का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से करवाने के लिए अभातेयुप जैन संस्कारक अशोक मालू, राकेश जैन, जयंत सुराणा, विनीत लुनिया एवं  आनंद सुराणा को धन्यवाद दिया। सभी अनुदानदाताओ एवं  जैकी जैन का फुलाम गमछा से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर टीपीएफ के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कोटेचा, तेरापंथी सभा अध्यक्ष झंकार दुधोडिया व पदाधिकारीगण, महिला मंडल मंत्री श्रीमती सुशीला मालू, टीपीएफ अध्यक्ष  रामचन्द्र संचेती, अणुव्रत समिति अध्यक्ष श्री बजरंग डोषी  उपस्थित थे। इस पेयजल सेवा के परियोजना अध्यक्ष  हेमंत सेठिया व परियोजना सह अध्यक्ष अतुल चोरडिया, संयोजक  मुकेश बरडिया, नवीन मालू, रूपेश आंचलिया है। इस आशय की जानकारी तेयुप के सहमंत्री  संदीप बैद ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें