गोलाघाट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पुतला फूंका - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोलाघाट में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री का पुतला फूंका



अमित नागोरी


बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं पर हुए बर्बर हमले के विरोध में हिंदू युवा परिषद असम ने गोलाघाट राजमार्ग पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिमा जलाई । गोलाघाट के बाटा पॉइंट में हिन्दू युवा परिषद ने उक्क्त विरोध कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान जमकर नारेबाजिया भी की गई । उनका दावा है कि बांग्लादेश में बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी द्वारा धार्मिक हमलों के कारण हर साल 2.9 लाख हिंदुओं को पलायन या धर्मांतरण के लिए मजबूर होना पड़ता है। हिंदुओ पर हुए हमले की निंदा करते हुए हिंदू युवा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को मामले में हस्तक्षेप करने का आह्वान किया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें