विजय गुप्ता असम वित्तीय निगम के अध्यक्ष नियुक्त
गुवाहाटी। असम सरकार ने बहुप्रतीक्षित निकाय-निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार की सूची गुरुवार को घोषित कर दी। नारायण डेका को जीएमडीए का अध्यक्ष, गैस कंपनी का अध्यक्ष बोलिन चेतिया, मत्स्य विकास निगम का अध्यक्ष गुरुज्योति दास, मैदानी आदिवासी विकास का अध्यक्ष रमाकांत देवरी, अन्य पिछड़ा वर्ग निगम के अध्यक्ष नवनीता हैंडिक, अनुसूचित जाति विकास निगम का अध्यक्ष जयंत दास, असम वित्तीय निगम का अध्यक्ष विजय गुप्ता, खेल एवं युवा कल्याण सलाहकार परिषद का सदस्य-सचिव पवित्र मार्घेरिटा, असम विपणन निगम का अध्यक्ष अशोक सिंघी, असम फिल्म वित्त विकास निगम का अध्यक्ष सीमा शेखर को नियुक्त किया गया है।
डीएनपी का अध्यक्ष रूपम गोस्वामी, पर्यटन निगम का अध्यक्ष रितुपर्ण बरूवा, चाय निगम का अध्यक्ष राजदीप ग्वाला, एएसटीसी का अध्यक्ष मिशन रंजन दास, एआईडीसी का अध्यक्ष प्रशांत फुकन, आवास निर्माण का अध्यक्ष पुलक गोहाई, लघु उद्योग विकास निगम का अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, हाइड्रो कार्बन एनर्जी का अध्यक्ष हिरण्य कोंवर, गुड्स निगम का अध्यक्ष निरेन वैश्य, खनन विकास निगम का अध्यक्ष रंन गौरा नार्जारी, वीडीपी का सलाहकार रंजीत मजुमदार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद का अध्यक्ष प्रदीप ठाकुरिया, फिशफेड की अध्यक्ष सुशीला हजारिका, असम खेल प्राधिकरण का उपाध्यक्ष लक्ष्य कोंवर, कलाक्षेत्र समाज का उपाध्यक्ष जितुल सोनोवाल, भाषाई अल्पसंख्यक विकास बोर्ड का अध्यक्ष शिलादित्य देव, हेमप्रभा बरठाकुर को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष, मोहम्मद चौधरी को अल्पसंख्यक विकास बोर्ड का अध्यक्ष, मनोज सैकिया को डक पोल्ट्री कारपोरेशन का अध्यक्ष, प्रवीण हजारिका को बीज निगम का अध्यक्ष, वाणिज्य विकास संगठन का अध्यक्ष सुनील डेका, खादी और ग्रामोद्योग का अध्यक्ष डॉ कमला कलिता, आर्टफेड का अध्यक्ष नाथूराम बोडो, एपीजीसीएल का अध्यक्ष संजीव कुमार को नियुक्त किया गया है। (हि.स.)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें