मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने पेट्रोल एवं डीजल पर इतने रुपये वैट घटाने का किया ऐलान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने पेट्रोल एवं डीजल पर इतने रुपये वैट घटाने का किया ऐलान



गुवाहाटी। दीपावली की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने आम आदमी को बड़ा तौहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। सरकार के इस कदम से पेट्रोल और डीजल क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो जाएगा। नई दरें गुरुवार से लागू होगी।

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने बुधवार की देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर असम सरकार ने तत्काल प्रभाव से पेट्रोल और डीजल पर सात रुपये वैट घटाने का निर्णय लिया है।

केंद्र और राज्य सरकार के इस निर्णय से सही अर्थों में दीपावली का आम लोगों को बड़ा तोहफा मिला गया है। ज्ञात हो कि देश के अन्य हिस्सों की तरह असम में भी पेट्रोल की कीमत सौ रुपये के पार पहुंच गयी थी, जबकि डीजल भी सैकड़ा मारने वाला था। दोनों सरकारों के इस निर्णय से सही अर्थों में सामान्य लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रधानमंत्री ने राज्य सरकारों से वैट घटाने का आह्वान किया है। (हि.स.)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें