मोरानहाट: खोवांग में दो दुकाने जलकर खाक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मोरानहाट: खोवांग में दो दुकाने जलकर खाक



दयानंद सिंह

मोरानहाट। जब लोग दीपावली की तैयारी में व्यस्त थे, दूसरी तरफ देर रात खोवांग घाट की दो दुकाने धू धू कर जल रही थीं। खोवांग थाने के पास की दो दुकानों से देर रात आग की लपटें उठने लगी।आस पड़ोस के लोगों ने थाने और दुकानदारों को सूचित किया।अग्निशमन विभाग की दमकलों ने आग को फैलने से बचा लिया,लेकिन सुब्रत दत्त की स्टेशनरी और बादल बनर्जी की किराना दुकानें जलकर भस्म हो गई।लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।आग के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग लगने की घटना की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें